अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त,एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश:+ डीएसपी अमित कुमार
बैठक करते एसडीपीओ
बेनीपट्टी
बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में रविवार को अनुमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने की, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा।मीटिंग के दौरान डीएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुराने मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, वारंट और कुर्की के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।डीएसपी अमित कुमार ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।बैठक में पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएसपी ने कहा कि आम जनता का विश्वास जीतना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से संवाद बढ़ाने, उनकी समस्याओं को सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार, बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष शिव शरण शाह, हरलाखी के रणधीर कुमार, बिस्फी के अविनाश कुमार, साहरघाट के अभिजीत कुमार, खिरहर के शुभम कुमार, औसी के आदित्य कुमार, अरेर के आनंद शंकर, माधवपुर के शनी कुमार, पतौना के अनुराग कुमार बैठक उपस्थित रहा।
