जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी पूंजी::- विधायक माधव आनंद 

0
 एसपी से मिलते विधायक माधव आनंद 
मधुबनी
 मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर अपने मतदाताओं के दुख और सुख में संपर्क करने और उनके हाल-चाल जानने की अभियान काफी चर्चा में है! विधायक माधव आनंद शनिवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता नवीन झा  के पिताजी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर जेम्सफोर्ड हॉस्पिटल पहुँचकर उनका हालचाल जाना एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस दौरान अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक माधव आनंद ने समौल पंचायत अंतर्गत भीट्ठी गांव में  राजा ठाकुर जी के आवास पर आयोजित सड़क उद्घाटन पूर्व जन-मिलन कार्यक्रम में शामिल होने हुऐ। इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, युवाओं एवं ग्रामीण भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद हुआ तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होता है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और हर व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर संकल्पित हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार करते हुए कहा कि, हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र को विकास, समृद्धि और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें। विधायक माधव आनंद ने वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र जी की धर्मपत्नी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त होने के बाद उनके रहिका स्थित  आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।मधुबनी नगर भवन में लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय रंग महोत्सव में भाग लिए!इस अवसर पर रंगमंच एवं कला जगत से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मिथिला की समृद्ध परंपरा, लोकजीवन और सांस्कृतिक चेतना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती सदैव कला, साहित्य, संगीत एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जननी रही है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। कला समाज को संवेदनशील बनाती है, विचारों को दिशा देती है और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करती है।इस अवसर पर उपस्थित कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं सम्मानित नागरिकों का उत्साह और आत्मीय स्नेह अत्यंत प्रेरणादायक रहा। लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान तथा सभी कलाकारों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विधायक माधव आनंद ने शनिवार को ही  पुलिस अधीक्षक  योगेंद्र कुमार से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विधि-व्यवस्था संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!