“नो व्हीकल डे” को मधुबनी प्रशासन ने बनाया जनअभियान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पैदल पहुंचे सरकारी आवास

0
 पैदल पैदल चलते डीएम, एसपी
मधुबनी 
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को “नो व्हीकल डे” की अवधारणा को केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि जनभागीदारी वाले सामाजिक अभियान का स्वरूप देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की। मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने एवं पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतने की अपील के आलोक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक  योगेंद्र कुमार ने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय से पैदल चलकर सरकारी आवास तक का सफर तय किया।इस दौरान कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी भी उनके साथ पैदल चलते हुए अपने-अपने आवास पहुंचे। प्रशासन की इस पहल ने आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दिया कि यदि समाज का नेतृत्व करने वाले अधिकारी स्वयं इस दिशा में पहल करें तो ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषय जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत तथा वाहनों के कम से कम उपयोग की अपील की गई है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं भी इस पहल का पालन कर रहे हैं तथा मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों से भी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन वाहन का उपयोग नहीं करने की अपील कर रहे हैं।जिलाधिकारी  आनंद शर्मा ने कहा कि “नो व्हीकल डे” केवल ईंधन बचत का अभियान नहीं, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी व्यक्तिगत पहलें मिलकर बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बनती हैं।पुलिस अधीक्षक  योगेंद्र कुमार ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में एक दिन वाहन का कम उपयोग करे तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ सड़क जाम एवं प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे भी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!