घर घर ब्राह्मण परिवार को को एकजुट करने के लिए ब्राह्मण अनिवार्य सदस्यता अभियान चलाए::- ईo आशुतोष कुमार झा 

0
बैठक करते 
 मधुबनी
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान झंझारपुर जिला की घोंघरडीहा प्रखंड में स्टेशन रोड धर्मशाला पर बैठक हुई। जानकी नवमी अवसर पर देर शाम तक चली बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार झा और संचालन प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा ने किया। सर्वसहमति से घर घर ब्राह्मण परिवार को को एकजुट करने के लिए ब्राह्मण अनिवार्य सदस्यता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। ग्यारह सदस्यीय संयोजन समिति गठित किया गया जो प्रत्येक ब्राह्मण गांव में पांच सदस्यों को जो सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने को संकल्पित होंगे उन्हें संयोजन समिति में मनोनीत करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष ईo आशुतोष कुमार झा संतोष ने ने कहा 10 मई तक सभी गांवों की सूची तैयार कर लिया जाय और 17 मई 2026 रविवार को सबों को अगली बैठक में सम्मिलित होना सुनिश्चित किया जाए।। संयोजक समिति में शंभू कुमार झा, राजीव रंजन झा बिहारी, अमीर कुमार झा, विजय कुमार झा सोनू, अमित कुमार झा, सुमन जी झा, अजीत कुमार झा, रविन्द्र झा रवि, अनिल कुमार झा, खेलानंद झा, पंकज मिश्रा को स्थान दिया गया है। यह तात्कालिक मनोनयन है और सदस्यता अभियान के बाद प्रत्येक गांव के सभी ब्राह्मण समाज लोकतांत्रिक पारदर्शी चुनावों से गांव अध्यक्ष चुनेंगे, उसी चुनावी आम सभा से प्रखंड कार्यसमिति सदस्यों के लिए दो और जिला कार्यसमिति के एक नाम सभी ब्राह्मण गांवों से प्रस्तावित किए जायेंगे वही लोग आपस में प्रखंड अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का विधिवत चुनाव करेंगे।। ईo झा ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा ने अपने कार्यकाल में जो ब्राह्मण अनिवार्य सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया था उसको मजबूती देने और अक्षरशः जमीनी स्तर पर उतारने में हमलोग कोई कोर कशर नही छोड़ेंगे और वही उनकी हमलोगों के तरफ से असली श्रद्धांजलि होगी, उनका जो सपना था उसे हम सभी मिलकर सक्रीयता और सामूहिक प्रयास से पूरा करेंगे और इसीलिए सर्वप्रथम उनके गृह प्रखंड से ही मधुबनी जिला में पहली प्रखंड स्तरीय बैठक में आप सभी का जो वास्तविक स्वरूप में ब्राह्मणों की एकजुटता के लिए प्रतिबद्धता दिखाई दिया वह हमें और प्रादेशिक पदाधिकारी को उत्साहित करता रहेगा।।
कौशल कुमार झा, नवींद्र झा, पप्पू झा, पवन झा आजाद, दीपक कुमार झा, वीरभद्र झा बाबुल, रघुवीर मिश्रा प्रमोद मिश्रा सहित कई संगठनप्रेमियों ने अपने अपने उदगार प्रकट किए।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!