मैथिल परशुराम सेना द्वारा भगवान परशुराम जयंती समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया गया
कार्यक्रम स्थल पर देव मंत्र उच्चारण करते
मधुबनी
मैथिल परशुराम सेना के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन चंद्रा कॉम्प्लेक्स में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के 51 बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुई। यह शोभायात्रा चंद्रा कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर जलधारी चौक होते हुए कोर्ट गेट थाना चौक स्थित विद्यापति टावर पहुंची, जहां महान साहित्यकार बाबा विद्यापति जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।मुख्य कार्यक्रम का आयोजन चंद्रा कॉम्प्लेक्स में दोपहर 12 बजे किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने की तथा संचालन संतोष कुमार झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज का योगदान प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर अग्रसर होने की आवश्यकता है।इस अवसर पर नगर विधायक माधव आनंद, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार झा, इन्द्र शेखर झा, मनोज मिश्रा, बसिष्ट नारायण झा, नलिनी रंजन झा, सतीश चंद्र मिश्रा, केदार झा, दशरथ झा, अवध किशोर झा, राजेश कुमार झा, राजू कुमार झा, प्रो. पी.सी. झा, सुधाकर मिश्रा, अनूप कश्यप, मुकेश झा, डॉ. संजीब झा, दया शंकर मिथिलांचली, राजा झा, सुमन झा, अमित झा, मनोज झा, प्रकाश चंद्र झा, राहुल मिश्रा, डॉ. इन्द्र मोहन झा, बिपिन झा, शुभंकर झा, विकास झा, शैलेन्द्र झा, चुनु झा, रत्न झा, सुनील झा, शुभम झा, रोहित, विकी झा, विजेता झा, सरोज, अनीता झा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।समारोह ने समाज में एकता, संस्कार और गौरव की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया तथा इसे एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन के रूप में सराहा गया।
