शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने  को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण::- डीएम, एसपी

0
जानकारी देते डीएम,एसपी 
 मधुबनी
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन  द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह परीक्षा तीन चरणों में 14, 15 , 17, 18, 20  एवं 21 अप्रैल 26 को निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, प्रथम पाली: प्रातः 10: से 12:बजे तक द्वितीय पाली 2:30 से 4:30 बजे तक।जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण दो अनुमंडलों—अनुमंडल सदर, मधुबनी एवं झंझारपुर अनुमंडल—में किया गया है। परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थियों की संख्या!अनुमंडल सदर, मधुबनी: 1,368 परीक्षार्थी,झंझारपुर अनुमंडल:3,516 परीक्षार्थी है! कुल परीक्षार्थी संख्या: 4,884 है!कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी, चेकिंग एवं नियंत्रण व्यवस्था लागू रहेगी।परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, कदाचार अथवा अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें एवं परीक्षा के सफल आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।आज डीआरडीए सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा संचालितसहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग भी किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा परीक्षा संयोजक है वही  अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन सहायक परीक्षा संयोजक है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!