शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है. खेल प्रतियोगिता
कार्यक्रम में उपस्थित समूह फोटो
मधुबनी
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महिला महाविद्यालय में मनाया जा रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत पिछले बुधवार और गुरुवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया .28 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता 5 सितंबर तक चली. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है. खेल प्रतियोगिता में क्रमशः कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स, गोला फेंकना, आदि खेलों का आयोजन किया गया. शुरुआत में प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने प्रतियोगियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत हरि झंडी दिखाकर शुरूआत किया गया. मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है. इससे जीवन में सकारात्मक वातावरण के साथ नेतृत्व क्षमता और टीम भावना मजबूत होती है. प्रतियोगिता आयोजन महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ शिखा कुमारी एवं सहायक खेल प्राधिकारी डॉ शिव कुमार पासवान ने प्रतियोगियों को शारीरिक रूप से स्वयं को स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखने के लिए अपने परिवार, समाज एवं दोस्तों को खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. डॉ मोहम्मद आलम एवं डॉ शिखा ने बताया कि विजेता टीम को आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समापन समारोह में शील्ड एवं मैडल देकर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. जिसमें क्रमशः बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता अंतर कुमारी, दौड़ में प्रथम विजेता भारती कुमारी, कुश्ती में प्रथम विजेता तलत फातिमा, मधु कुमारी एवं मीरा कुमारी गोला फेंकने में काजल कुमारी, कबड्डी, खो खो और वॉलीबॉल में क्रमशः आरती कुमारी, मरनी कुमारी, अंशु कुमारी, नंदन प्रिया, पूजा कुमारी, साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, रुबी कुमारी, समी कुमारी, आर्या कुमारी, कामिनी कुमारी, खुशी कुमारी आदि ने भाग लिया. इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया.
