राज परिसर के संरक्षण और विकास से मिथिला पर्यटन को मिलेगी नई पहचान::- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, ऐतिहासिक धरोहर का किया निरीक्षण
मधुबनी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मधुबनी जिले के ऐतिहासिक राजनगर स्थित राज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज परिसर स्थित मां काली मंदिर में पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक राज परिसर का भ्रमण कर परिसर में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों एवं मंदिरों का अवलोकन किया। इसके बाद राज परिसर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन की दृष्टि से समुचित विकास को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज परिसर मिथिला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से न केवल ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण होगा, बल्कि आने वाले समय में मिथिला में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने परिसर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मधुबनी जिले के प्रमुख एनडीए नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मधुबनी की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह, मधुबनी सांसद अशोक यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, राजनगर विधायक सुजीत पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल, पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान, विनोद कुमार सिंह सहित भाजपा के कई नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोनों पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ राज परिसर के भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।

शोकाकुल परिवार से मिलने पिलखवार पहुंचे मुख्यमंत्रीराजनगर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निजी सचिव शिवनाथ मिश्रा के चाचा के निधन पर उनके पैतृक गांव पिलखवार पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सांसद गोपाल ठाकुर, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
पीड़ित परिवार के साथ सांसद गोपाल ठाकुरदरभंगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गोपाल जी ठाकुर रविवार को मधुबनी जिले के पिलखवार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निजी सहयोगी शिवनाथ मिश्रा के पूज्य चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान सांसद ने शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं

।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र राम को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक राजनगर राज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज परिसर के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परिसर के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री की मुलाकात राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र राम से हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महेंद्र राम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मधुबनी सांसद अशोक यादव, राजनगर विधायक सुजीत पासवान सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसएसपी योगेंद्र कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री के राजनगर आगमन को लेकर राज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

