September 5, 2026

शिक्षा के साथ संस्कार और आधुनिक तकनीक का समन्वय, बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने की पहल::- दिलीप कुमार झा 

0
 विद्यालय का भव्य भवन 
बेनीपट्टी 
बेनीपट्टी स्थित नॉलेज डेवलपमेंट किंडरगार्टेन एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालय की स्थापना 5 फरवरी 2005 को  दिलीप कुमार झा के द्वारा की गई थी।विद्यालय स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्ग एवं सभी धर्मों के बच्चों को अनुशासन, संस्कार, नैतिकता एवं प्रेमभाव के साथ गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।विद्यालय में वर्तमान समय की आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा पद्धति को अपनाते हुए बच्चों को विषयवार सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया जाता है। बच्चों की शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाने के लिए अध्याय के अनुसार शिक्षण सहायक सामग्री, शिक्षण-सहायक साधन के अनुरूप शिक्षण कार्य कराया जाता है। इससे बच्चों में विषय को समझने, सीखने और उसे व्यवहार में उतारने की क्षमता विकसित होती है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा के बावजूद बच्चों की प्रगति में विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल विद्यालय में पढ़ाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि घर पर भी अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर ध्यान देना आवश्यक है।विद्यालय की ओर से बच्चों के हित में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से उनके ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। प्रबंधन का कहना है कि शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय के बीच बेहतर तालमेल से ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है। विशेष पहल: आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जोड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विद्यालय का विशेष जोर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!