मधुबनी के चौमुखी विकास में विधायक और मेयर की जोड़ी काफी महत्वपूर्ण,

0
विधायक माधव आनंद और मेयर अरुण राय 
 मधुबनी
 मधुबनी जिला मुख्यालय सहित मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विकास की रफ्तार पिछले वर्षों से काफी तेजी से आगे बढ़ते जा रहा हैl जिसका मुख्य कारण है की मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय और वर्तमान मधुबनी के विधायक माधव आनंद की जोड़ी ने मधुबनी के विकास को काफी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैंl जिसकी चर्चा मधुबनी मुख्यालय सहित आसपास के गांव में काफी जोर-जोर से की जा रही हैl मधुबनी नगर निगम के अधीन 45 वार्ड है, वर्तमान समय में सभी वार्डों में कई विकास योजनाएं की गई है! खासकर सड़क, स्वच्छ पीयजल, बिजली और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है l इसी तरह मधुबनी के वर्तमान विधायक माधव आनंद के द्वारा चुनाव के समय क्षेत्र में जो वादे किए थे उसको हर संभव धरातल पर उतरने के लिए प्रयत्नशील हैं l खासकर चीनी मिल चालू करने की बात अब जमीन पर दिखाई देने लगा हैl रोजगार की बात भी पंडोल में हुए उद्योग का उद्घाटन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैl मधुबनी स्टेडियम इसके निर्माण करने की मांग वर्षों से चल रहा था वह अब कुछ महीनो के बाद निर्माण कार्य पूरा होने के करीब आ चुका है l
जिससे जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले के खेल प्रेमियों का आधार बढ़ जाएगा l अति आधुनिक और आकर्षक स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैl विधायक माधव आनंद के द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में विकास करने की बात भी दिखाई देने लगा है चुकी महीना के भीतर 10 दिन क्षेत्र में रहकर आम जानते कि समस्याओं को सुनना और उसे समाधान करना काफी महत्वपूर्ण माना गया हैl इसी तरह मधुबनी के मेयर अरुण राय और डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान के संयुक्त जोड़ी भी काफी सजगता के साथ मधुबनी के विकास कार्यों में लगे हुए हैंl देखा जाता है कि मधुबनी के विधायक माधव आनंद और मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय आपसी ताल मेल के साथ संयुक्त रूप से मधुबनी के विकास के लिए एक जुट दिख रहे हैंl आने वाला समय में मधुबनी के विकास की रफ्तार और तेज होने का संभावना बनते जा रहा हैl मधुबनी में कुछ मुख्य समस्याएं हैं जिस पर विधायक माधव आनंद और मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय को समझना होगा l मधुबनी में जाम की समस्या काफी जटिल हैl जिसे समाधान करना अति आवश्यक हैl मधुबनी मुख्यालय के अंदर जल जमाव की समस्या, बरसात के समय पानी निकासी की व्यवस्था, अति आवश्यक है  l मधुबनी सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा मनमानी, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आम लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण है! जिसे सुधार करना अति आवश्यक है l जानकारी के अनुसार मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड का निर्माण चल रहा है, सड़कों पर सफाई और आकर्षक बिजली लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है, जो मधुबनी के लिए महत्वपूर्ण माना गया है l यह कहा जा सकता है कि मधुबनी मुख्यालय और मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में बहुत दिनों के बाद विधायक और मेयर की जोड़ी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है,जो विकास का रास्ता बढ़ाने में संयुक्त रूप से काम कर रहे हैंl

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!