शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा त्योहार मनाऐ::- डीएम, एसपी
“विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किया संयुक्त आदेश”
“जिले के 323 स्थानों पर 646 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की हुई प्रतिनियुक्ति”
“सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष लगातार सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर रखेंगे कड़ी नजर”
“डीएम ने असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध त्वरित करवाई का दिया निर्देश”
जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार
मधुबनी
जिले में रामनवमी एवं चैती दुर्गापुजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवम भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवं ऐहतियातन तैयारी की गई है। इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 323 स्थानों सुरक्षित सहित पर 646 दंडाधिकारी एवं पुलिस* *पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित* *होकर संयुक्त फोटो, व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती* *तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। *विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं चैती दुर्गापुजा का त्योहार मनाने की अपील किया* गया हैं।
