एन एच 27 के परसा चौक के निकट भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

0
घटनास्थल पर दोनों गाड़ी  भीषण सड़क हादसे
फुलपरास
फुलपरास थाना क्षेत्र के एन एच 27 के परसा चौक के निकट भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है एवं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।मृतक की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की कनिपला निवासी संजीव एवं कुरुक्षेत्र जिले के रौडीखेड़ी गांव निवासी विकास एवं अंकुश के रूप में हुई है जबकि जख्मी कुरुक्षेत्र जिला निवासी 27 वर्षीय रितिक,रजिया 29 वर्ष एवं  26 वर्षीय कपिस का प्राथमिक इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्प्ताल में करने के बाद सभी को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है।पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो हरियाणा का है।घटना के बाबत बताया जा रहा है कि गुरुवार अहले सुबह समय करीब चार बजे दरभंगा की ओर से स्कार्पियो आ रहा था जो खोपा परसा के बीच मे डिवाइडर क्रॉस करके विपरित लेन में चला गया तो सामने से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया।जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जिसकी पहचान नही हुई है।दुर्घटना में जख्मी 6 लोगों को पुलिस के सहयोग से झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया,जिसमे संजीव,विकास एवं अंकुश की मौत रास्ते मे ही हो गई थी,जबकि रितिक ,रजिया एवं कपिस का प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया है।कहा जा रहा है कि संजीव अपने दोस्त से गाड़ी लेकर घूमने जा रहा था।स्कार्पियो का नम्बर एचआर 07 ए जी 3633 है।अब तक स्पष्ट नही हो पाया है कि सातों लोग कहाँ घूमने जा रहे थे।मगर अनुमान है कि ये लोग नॉर्थईस्ट या नेपाल जा रहे थे।मृतक संजीव के साले कुरुक्षेत्र के झांसा निवासी विक्रम कुमार ने फोन पर बताया कि तीन दिनों से उनसे बात नही हुई।गुरुवार सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।वे लोग कब और कहां जा रहे थे इसकी जानकारी किसी को नही है।वही गाड़ी के नम्बर से गाड़ी मालिक का नम्बर पता लगाकर पुलिस ने संपर्क किया तो उसने कहा कि संजीव ने गाड़ी मांगी थी मगर कहाँ जाना था उसकी जानकारी नही दी थी।फिलहाल शवो को सदर अस्पताल मधुबनी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस परजिनों के आने का इंतजार कर रही है।फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि गाड़ी में चालक सहित सात लोग सवार थे,जिसमे 6 पुरुष एक महिला थी।गुरुवार अहले सुबह जब घटना हुई तो एक सवार की मौके पर मौत हो गई थी।जबकि तीन की मौत झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल जाने के दौरान रास्ते मे हो गई।तीन घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक एवं खलासी घटनास्थल से फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार जख्मी इलाज कराने दरभंगा जा रहे थे तो उसमें एक और की मौत हो गई है जिसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है लेकिन जानकार सूत्र बताते हैं कि घटना में पांच लोगों की मौत हुई है!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!