21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल वाहन हुआ रवाना दो-दो मरम्मति दल भ्रमणशील रहकर चापाकल मरम्मति का कार्य करेंगे

0
हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
मधुबनी 
गर्मी की आहट के साथ ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निदेश पर जिले के 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिला के लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, मधुबनी एवं झंझारपुर अन्तर्गत कुल 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल के साथ सभी मरम्मति दल में चापाकल मिस्त्री एवं खलासी चापाकल मरम्मति के सामग्री के साथ मौजूद है। दोनों प्रमण्डल,मधुबनी, झंझारपुर,अन्तर्गत कुल 46239 अदद चापाकल है, जिसमें अब तक के सर्वे के अनुसार 5690 अदद चापाकल मरम्मति का लक्ष्य है, जिसके मरम्मति हेतु प्रत्येक प्रखंड में दो-दो मरम्मति दल भ्रमणशील रहकर मरम्मति का कार्य करेंगे, ताकि गर्मी के मौसम में कहीं भी पेयजल की समस्या ना हो। चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित कोई भी शिकायत प्रमण्डल अन्तर्गत स्थापित कंट्रोल रूम से किया जा सकता है।लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के अंतर्गत झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित कोई भी शिकायत सहायक अभियंता, के निकट किया जा सकता है!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!