February 17, 2026

गजहरा गांव में हुई डकैती की घटना का 5 दिनों के अंदर उद्भेदन :-मास्टरमाइंड मो० हाकि अन्य 4 अभियुक्त गिरफ्तार अवैध देशी पिस्टल एवं गोली बरामद

0
गिरफ्तार डकैत के साथ पुलिस
 मधुबनी
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 16 फरवरी कोथानाध्यक्ष, लदनिया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई किनेपाल से ग्राम-पिपराही श्रीरामपुर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अपने साथ अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) छुपाकर पैदल आ रहा है। इस संबंध में वरीय पदाधिकरी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानूसार थाना के पुलिस बल के साथ जैसे ही उक्त स्थान पर पहुँचे तो नेपाल की ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम मो० हाकिम, पे०-स्व० मो० शहीद, सा०-योगिया, थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी बताया। तत्पश्चात तलाशी नियमों का पालन करते हुए तलाशी के क्रम मे मो० हाकिम के पहने हुए पेन्ट के बायें पॉकेट से एक काला रंग का पॉलीथिन से ब्राउन शुगर एवं कमर के बायें तरफ खोसा हुआ 01 लोडेड देशी कट्टा जिसे अनलोड करने पर 01 जिन्दा गोली बरामद हुआ। बरामद सामान विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। ब्राउन शुगर एवं अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के आरोप में मो० हाकिम को उसके अपराधो का बोध कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को देते हुए विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त घटना के संदर्भ में लदनियां थाना द्वारा कांड दर्ज कर अवशयक करवाई की जा रही है!
 पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि 12 फरवरी कीदेर रात्रि लदनिया थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में एक व्यक्ति के घर 05-06 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधकर्मियों के रुपयें एवं कीमती जेवरात लेकर नेपाल की ओर भाग गये थे। सूचना प्राप्ति उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, थानाध्यक्ष, लदनिया थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुँचकर घटना का अवलोकन किया गया था एवं आवेदक के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर लदनिया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर के नेतृत्व में अपराधीयों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा अनुसंधान,अन्य बाहरी स्त्रोतों,फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की जॉच रिपोर्ट एवं जिले की तकनिकी टीम कि मदद से आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर एवं अन्य स्त्रोतो से अपराधी कि पहचान कर लिया गया था।उक्त अभियुक्त के द्वारा स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया गया है कि  लदनिया थाना के गजहरा गांव में हुई डकैती की घटना कों मेंरे और मेरे अन्य सहयोगीयों के द्वारा हीं कारित कि गई थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!