January 23, 2026

लक्ष्य के अनुरूप राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करें अधिकारी

0
बैठक करते अधिकारी 
 मधुबनी
जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता(आपदा), संतोष कुमार ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में  जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा किया।अपर समाहर्ता ने समीक्षा के क्रम में एजेंडावार सभी विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा  निर्देश दिए। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के क्रम में उन्होंने उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का गंभीरतापूर्वक पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नया राशन कार्ड निर्गत की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को समय सीमा के अंदर निष्पादन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण की सिर्फ खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा, निरीक्षण के सकरात्मक परिणाम भी दिखना चाहिए। सभी पदाधिकारियों को हर हाल में निर्धारित की गई संख्या में लक्ष्य के अनुरूप राशन दुकानों का निरीक्षण करेंगे।  अपर समाहर्ता(आपदा) ने उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह भी अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ससमय राशन दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि साप्ताहिक जांच के क्रम में पंचायतों में पहुंचकर जन वितरण दुकानों द्वारा राशन वितरण का ग्रामीणों से फीडबैक भी लें। सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण, सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड स्तर की कम बैठक को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए  अविलम्ब निर्धारित संख्या में ससमय बैठक करवाने का निर्देश दिया।ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर खराब प्रदर्शन वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों यथा-पंडौल, घोघरडीहा, लौकही को खराब प्रदर्शन के कारण चेतावनी देते हुए राशन कार्ड बनाने तथा राशन कार्ड के इकेवाईसी के लक्ष्य को माह के अंत तक प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
 उक्त बैठक मे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार दीपक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन झा, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर , अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी  अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास  जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!