3882 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट, 10 सीट के लिए एक सौ प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज
जानकारी देते डीएम एसपी
मधुबनी
जिला अधिकारी आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भय रहित मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया हैl पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में निर्वाचन के दिन बाइक पेट्रोलिंग, रिभर पेट्रोलिंग तथा अश्वरोही दस्ता की भी होगी तैनात किया गया है।मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घण्टा पूर्व सभी प्रकार के चुनाव प्रचार पर पूर्णत बंद कर दिया गया हैl बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन -पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी, मधुबनी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया गया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन हेतु दिनांक 20.10.2025 को अंतिम एकीकृत मतदाता सूची के अनुसार विधानसभावार मतदाताओं की संख्या पुरुष-1655417,महिला-1468190,ट् रांसजेंडर-140,कुल-3123747 है।वर्तमान में जिलान्तर्गत कुल 3882 मतदान केन्द्र हैं, जिसें 2026 भवनों में स्थापित किए गए हैं। विधानसभावार मतदान केन्द्र सबसे अधिक मतदान केन्द्र (422) 36-मधुबनी विधाान सभा क्षेत्र में एवं सबसे कम मतदान केन्द्र (355) 31-हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में है।प्रत्येक विधानसभा में 03-03 महिला मतदान केन्द्र कुल-30 महिला मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।प्रत्येक अनुमंडल में 01-01 कुल 05 पीडब्लूडी मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।जिलान्तर्गत कुल 23 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के सभी 3882 मतदान केन्द्रों पर लाईव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।जिलान्तर्गत 3882 मतदान केन्द्र हेतु कुल 17164 मतदान कर्मियों (सुरक्षित सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है।मधुबनी जिले में मतदान दिवस 11.11.2025 (मंगलवार) है।मतदान का समय 07ः00 बजे पूर्वा्हन से 06ः00 बजे अपराह्न निर्धारित है।
