December 5, 2025

बेनीपट्टी मैं एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होने के बाद, मचा भूचाल, दो के बीच तीसरे का एंट्री नहीं, 36 हो गए 63 अब क्या करेंगे डॉ मृणाल,व डॉ किरण

0
बेनीपट्टी
मोहन झा
बिहार विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे निकट आती जा रही है। नेताओं में रंग बदलने का सिलसिला भी काफी तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर क्षेत्र में अपने पक्ष में लहर बनाने के लिए सभी स्तर के फॉर्मूले को लागू करने में नेता जुटे हुए हैं। बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद क्षेत्र में भूचाल मच गया है। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक विनोद नारायण झा पिछले पिछले 15 वर्षों से बेनीपट्टी में राजनीति करते रहे हैं।
उनका घर जिले के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। लेकिन बेनीपट्टी में दो बार विधायक बने हैं और बेनीपट्टी क्षेत्र से ही भाजपा ने उन्हें एक बार एमएलसी भी बनाया था। एमएलसी के समय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री भी बने थे। इसी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी घनश्याम ठाकुर है। इनका घर बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ बी झा मृणाल बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के हैं। इन तीनों नेताओं में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार बनने के लिए बरसों से प्रयास करते रहे हैं।
वर्तमान विधायक विनोद नारायण झा को इस बार टिकट नहीं मिले इसके लिए एमएलसी घनश्याम ठाकुर और भाजपा नेता डॉ  मृणाल क्षेत्र में बेनीपट्टी का बेटा ही बेनीपट्टी का विधायक होगा ।इसका नारा वर्षों से दिया जा रहा था । परंतु बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दो दिन पहले वर्तमान विधायक विनोद नारायण झा और एमएलसी घनश्याम ठाकुर के बीच जो 36 का आंकड़ा बना हुआ था। वह अचानक 63 में बदल गया। यानी दोनों में गहरी मित्रता बन गया। उक्त दोनों लोगों के विचार में अचानक परिवर्तन देखकर क्षेत्र के लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी है। कई लोगों ने बताया कि उक्त दोनों नेताओं का बिचार एक हो गया है, की बेनीपट्टी क्षेत्र में हम दोनों के अलावे कोई तीसरा नेता नहीं बन सके, नहीं तो आने वाला समय बदल सकता है।
तीसरा नेता भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ बी झा मृणाल  पिछले 3 वर्षों से बेनीपट्टी के भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहे हैं और बेनीपट्टी का बेटा ही बेनीपट्टी का विधायक होगा इसका नारा मजबूत करते रहे हैं। लेकिन अब बेनीपट्टी विधानसभा के राजनीति में अचानक परिवर्तन हो गया है और वर्तमान विधायक विनोद नारायण झा काफी मजबूत स्थिति में अपने को मान रहे हैं, और एक बार फिर बेनीपट्टी में तीसरी बार प्रत्याशी बनने का दवा कर रहे हैं। यह अलग बात है कि विनोद नारायण झा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के आधे दर्जन वरिष्ठ नेता प्रदेश स्तर तक अपना विरोध जताया है। लेकिन इसका परिणाम क्या होगा यह तो समय बताएगा।
वैसे प्रदेश सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले में भारतीय जनता पार्टी एक महिला प्रत्याशी बनाने की बात कह रही है । अगर  महिला प्रत्याशी बनाया गया तो उसमें राष्ट्रीय महिला मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ किरण कुमारी झा का नाम सबसे आगे कहा जा रहा है। चुकी मां जानकी मंदिर के निर्माण के सिलान्यास कार्यक्रम के समय केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने मिथिला से तीन महिला प्रत्याशी सीता माता के रूप में बनाने की बात की चर्चा की गई । देखना है आने वाला समय किस करवट बदलता है और कौन बेनीपट्टी के सिकंदर बनते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!