हर्षोल्लास के साथ महाउत्सव माहौल में मनाया गया मधुबनी में बिहार दिवस

0

केक काटते जिलाधिकारी

मधुबनी
मधुबनी में बिहार दिवस के अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी के साथ पूरे उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में बिहार दिवस महोत्सव का हुआ शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समस्त जिलेवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-बिहार का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। बिहार के साथ -साथ मधुबनी जिला भी निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ आज हम सब मिलकर बिहार के साथ-साथ मधुबनी जिले को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और इसके गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।बिहार दिवस 2023 के अवसर पर जिले में मनाए जाने वाले समारोह की ऊर्जा से भरी शुरुआत हुई।

बिहार दिवस पर गुब्बारे उड़ाते डीएम जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों के द्वारा वाटसन उच्च विद्यालय से निकाले जाने वाली प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक गण भी शामिल हुए। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित गांधी जी की मूर्ति पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात सभी अधिकारियों का दल थाना मोड़ स्थित विद्यापति टावर पर पंहुचा। जहां सभी ने विद्यापति जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके साथ सभी लोगों द्वारा नगर भवन के समक्ष बने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वातावरण में बिहार की गौरवशाली विरासत से संबंधित नारे गुंजायमान होते रहे।

इन सभी आयोजन के दौरान मौके पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार, उप विकास आयुक्त विशाल राज, अपर समाहर्ता, नरेश झा, नगर आयुक्त, अनिल चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अश्वनी कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वंदना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, साहब रसूल, वरीय उप समाहर्ता,मयंक सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण, जिला कल्याण पदाधिकारी, राजीव रंजन देसाई सहित अन्य वरीय पदाधिकारी व कर्मी सहित जन सामान्य से लोग मौजूद रहे। 111 वां बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में कार्यक्रमों की धूम उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में हजारों की संख्या में छात्रों सहित महिलाओं,पुरषों ने लिया भाग।

जिलाधिकारी ने वॉटसन स्कूल परिसर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर समारोह के कार्यक्रम का किया आगाज। वॉटसन स्कूल परिसर में आयोजित विकास मेला में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सहित विकास कार्यो को किया प्रदर्शित।आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल पर एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रील द्वारा विभिन्न आपदाओं से बचाव की दी जानकारी,साथ ही आपदा से बचाव से संबधित बुकलेट एवं पम्पलेट का किया वितरण किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता हेतु फोल्डर का भी वितरण किया गया। खेल प्रतियोगिता का भी हुआ अयोजन।सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कला से सभी को किया प्रभावित।-

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!