भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

मधुबनी
बिस्फी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को जगवन चहुटा मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उपाध्याय जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवँ पुष्पांजलि अर्पित किया,मौके पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया, केंद्र संख्या 166 पर उपस्थित
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन देश एवँ समाज की सेवा में समर्पित रहा,दीनदयाल जी अंत्योदय एवँ एकात्म मानववाद के प्रणेता थे,जिलाउपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने कहा वर्तमान की केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में दीनदयाल जी के सपनो को एक एक कर पूर्ण कर रही है,कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर मिश्रा बुलेट ने किया, कार्यकर्ताओं से अधूरे पड़े संगठन कार्य को विशेष रूप से पन्ना प्रमुख की सूची शीघ्र समर्पित करने को आग्रह किया,कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मुन्ना ठाकुर,कुलेश सिंह,सुरेश मिश्र, इन्दल सदा,महानन्द मिश्र,विमल शाह,मनोज कुमार,श्याम नन्दन पाशवान,रणजीत शाह,सन्तोष शाह,संजीत सिंह, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
