मधुबनी रेलवे गुमटी संख्या-13 पर आरओबी का शीघ्र होगा  निर्माण ::- विधायक माधव आनंद 

0
रेल मंत्री से मिलते विधायक माधव आनंद
मधुबनी 
 मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद के द्वारा मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है! विधायक माधव आनंद ने जब से विधान सभा में विधायक का शपथ लिए हैं, तब से मधुबनी के विकास के लिए काफी प्रयत्नशील देखे जा रहे हैं! क्षेत्र में अधिक से अधिक समय देना और विकास के मुद्दे पर जिला प्रशासन राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रियों से मिलकर मधुबनी में रोजगार सृजन करने,उद्योग लगाने,क्षेत्र के आम जनों की गंभीर समस्या को समाधान करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं! इसी कड़ी में मधुबनी जिला मुख्यालय के 13 नंबर गुमटी पर पिछले 20 वर्षों से जाम की समस्या आम लोगों को परेशानी का कारण बना हुआ है! इस गंभीर समस्या को समाधान करने के लिए झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल और मधुबनी के सांसद अशोक यादव पिछले  दो बार से सांसद हैं! फिर भी इस गंभीर समस्या को समाधान करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर  सके हैं! परंतु मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने इस गंभीर समस्या को निदान करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर मधुबनी रेलवे गोमती 13 पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है!  36-मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने शनिवार को  नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मधुबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे गुमटी संख्या-13 पर उत्पन्न गंभीर यातायात समस्या एवं आमजन की भारी  कठिनाइयों से अवगत कराया। विधायक माधव आनंद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान मधुबनी रेलवे गुमटी संख्या-13 पर अविलंब रेलवे ओवर ब्रिज  निर्माण हेतु विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपते हुए कहा कि यह मार्ग मधुबनी क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गुमटी बंद रहने के कारण लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं व्यवसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।विधायक माधव आनंद ने रेल मंत्री  से आग्रह किया कि जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। केंद्रीय रेल मंत्री ने विषय को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सकारात्मक पहल एवं शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।विधायक माधव आनंद ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने इसके लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि केंद्र सरकार बिहार एवं मिथिला क्षेत्र के आधारभूत संरचना विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!