मधुबनी में एमएसएमई के तहत टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले विधायक माधव आनंद
केंद्रीय मंत्री से मिलकर मधुबनी विधायक
मधुबनी
मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने दिल्ली प्रवास के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर विधायक आनंद ने मधुबनी जिले में एम एस एम ई मंत्रालय की योजनाओं के अंतर्गत वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट मॉडल पर एक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र स्थानीय उत्पादों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण एवं विपणन सुविधा प्रदान कर क्षेत्र में उद्योगों को नई गति देगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। मंत्री श्री मांझी जी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि इस दिशा में शीघ्र ही आवश्यक पहल की जाएगी तथा जल्द ही इसकी घोषणा भी की जाएगी।बैठक के दौरान एम एस एम ई मंत्रालय की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिनके माध्यम से मधुबनी जिले में औद्योगिक विकास को और गति देने पर सहमति बनी।यह पहल मधुबनी के समग्र विकास, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
