नई पीढ़ी की उन्नति एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की नजीर पेश करेंगे भाई निशांत कुमार:: – ईश्वर मंडल 

0
बैठक में शामिल हो कर निशांत कुमार को दी बधाई
मधुबनी
विकास की गाथा लिखने वाले सूबे के सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत की जदयू में आगमन पर दरभंगा जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने सहर्ष बधाई दिया हैं। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा हैं कि युवा सोच, नई ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प के साथ राजनीति के कर्तव्य पथ पर सहभागी बनने निशांत कुमार का जनता दल यूनाइटेड परिवार में आने से नई पीढ़ी के साथ साथ सभी वर्ग समुदायों में हर्षोल्लास का माहौल हैं। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है। यही वजह हैं कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाई निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति की शुभारंभ हुआ हैं। जो कि जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक और उत्साहित करने वाला अवसर है। उनमें विनम्रता, सहजता और सादगी कूट कर भरा हुआ है। उन्होंने कभी इस बात का अभिमान नहीं किया कि वे कितने महान नेता के पुत्र हैं। बेशक जनहित के प्रति भाई निशांत की प्रतिबद्धता समाज एवं प्रदेश की सेवा को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगी। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में सांगठनिक ढांचा को ओर भी मजबूत किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!