February 20, 2026

जितवारपुर क्राफ्ट टूरिज्म विलेज का आज होगा कार्यारंभ समारोह,

0
मधुबनी की विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर की धरती  ऐतिहासिक बदलाव की साक्षी बनने जा रही है, जहां कला और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा”
 गांव का में गेट 
 मधुबनी
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मधुबनी जिले के प्रसिद्ध जितवारपुर गांव को क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किये जाने का कार्यारंभ आज  मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, अरुण शंकर प्रसाद के कर द्वारा होगा।महानिदेशक, बिहार संग्रहालय, बिहार अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद मधुबनी  अशोक कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि  स.वि.स.बिस्फी, मो.आसिफ अहमद आदि होंगे।बिहार संग्रहालय द्वारा इसकी स्वीकृति मिलने के पश्चात कार्य प्रारंभ की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।गौरतलब हो कि कला एवं कलाकारों को जब  विकास का साथ मिलता है तो तरक्की के रंग खुद-ब-खुद नजर आने लगती हैं। मधुबनी की विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर की धरती अब इसी ऐतिहासिक बदलाव की साक्षी बनने जा रही है, जहां कला और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मधुबनी जिले के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से जिले के ख्याति प्राप्त जितवारपुर गांव को क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है।यह परियोजना न केवल स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी, बल्कि मधुबनी की समृद्ध कला परंपरा को पर्यटन से जोड़कर जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!