ज्वेलीरी दुकानों में चोर गिरोह का पर्दाफास,एक देशी कट्टा एवं 4 जिंदा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार::-एसपी
घटना की जानकारी देते एसपी योगेंद्र कुमार
मधुबनी
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 17 फरवरी को बेनीपट्टी थाना कां दिवा गश्ती के क्रम में प्राप्त सूचना के अनुसार गश्ती टीम एवं थानाध्यक्ष, बेनीपट्टी थाना द्वारा ग्राम-बसैठा पहुंच कर देखा गया कि काफी संख्या में लोग एकत्रीत थे तथा भिड़ द्वारा कुछ व्यक्तियों को पकड़ कर एवं चोर-चोर कहकर उनलोगो के साथ मारपीट किया जा रहा था।तत्पश्चात भीड़ द्वारा पकडे गये तीनों व्यक्ति को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर ईलाज हेतु बेनीपट्टी अस्पताल ले जाया गया। पुछ-ताछ करने पर उनलोगो ने अपना नाम . रूप सिंह,. भोला तथा गोकरन सभी थाना-निगोही, जिला-शाहजहाँपुर, राज्य उत्तर प्रदेश बताया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष पूछ-ताछ के क्रम में सभी अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोगों का एक समुह है जिसमें 4 लोग है और दिन में घुमकर घर एवं दुकान का रैकी करते है एवं मौका पाकर रात में चोरी करते है तथा हमलोगो के पास लोहे का बना 1 देशी कट्टा भी था जिसे भागने के क्रम में कमर से निकालकर छुपा दिया गया है।उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर पहुँचा गया तो ग्राम बसैठा में एक गुमटी के पिछे छुपाकर रखा हुआ 1 देशी कट्टा एवं प्लास्टीक के थैले में जैकेट के पॉकेट से 4 जिंदा कारतूस, 2 लोहे का छेनी, 02 लोहे का पेचकस एवं लोहे का बना एल आकार का रॉड बरामद हुआ जिसको विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।उक्त घटना के संदर्भ में बेनीपट्टी थाना द्वारा कांड सं0-58/026 दर्ज किया गया!आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई कि जा रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी अभियुक्तों पर उतर प्रदेश राज्य के कई थानें में चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य कई अपराधिक मामलें में कुल 36 कांड दर्ज है। एसपी द्वारा दी गई जानकारी के साथ बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार भी साथ थे!
