February 14, 2026

फुलपरास में स्नातक स्तरीय महाविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर सदन में उठी आवाज

0
एमएलसी अंबिका गुलाब यादव 
मधुबनी
 मोहन झा
जिले अंतर्गत फुलपरास नगर पंचायत, जो स्वयं एक अनुमंडल मुख्यालय है, में स्नातक स्तरीय महाविद्यालय के अभाव का महत्वपूर्ण मुद्दा बिहार विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीमती अंबिका गुलाब यादव ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस गंभीर शैक्षणिक समस्या की ओर आकृष्ट किया।उन्होंने कहा कि फुलपरास नगर पंचायत में स्नातक स्तर के महाविद्यालय की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन, आवास तथा आर्थिक संसाधनों के अभाव में अनेक छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को विवश हो जाते हैं, जो क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।श्रीमती यादव ने राज्य सरकार से मांग की कि फुलपरास नगर पंचायत में अविलंब स्नातक स्तरीय महाविद्यालय की स्थापना छात्रावास की सुविधा सहित सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके और क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर प्राप्त हो सके।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस जनहित के विषय पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई करेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!