गंभीर आपराधिक कांड का त्वरित अनुसंधान,साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन,अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें::- एसपी
क्राइम मीटिंग करते एसपी योगेंद्र कुमार
मधुबनी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बेनीपट्टी, जयनगर, झंझारपुर, फुलपरास, मधुबनी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे! पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया! जिसमें प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की! उन्होंने शराब बरामदगी,भूमि विवाद,परिवाद,संचित कुर्की एवं वारंट से संबंधित लंबित काण्डों के निष्पादन,अपराधियों की गिरफ्तारी,अपराध नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया एवं जिला अन्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में गंभीर आपराधिक कांड का त्वरित एवं सफल अनुसंधान,साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन,अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिए! पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार ने विभिन्न थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये ।
