आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएँ समाज की रीढ़ ::- घनश्याम ठाकुर
एमएलसी घनश्याम ठाकुर
बेनीपट्टी
भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने विधान परिषद में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायका के विभिन्न गंभीर समस्याओं को उठाएं! एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि दिन-रात पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का कार्य करती हैं।लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि नवंबर 2025 से मानदेय लंबित है। ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल/रिचार्ज राशि उपलब्ध नहीं। टीएचआर वितरण व फेस वेरिफिकेशन जैसे कार्य बाधित हो रहे हैं। बिहार विधान परिषद में एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने इस गंभीर विषय को मजबूती से उठाया और समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अविलंब लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मोबाइल सुविधा एवं रिचार्ज,डेटा हेतु निर्धारित राशि उपलब्ध कराई जाए।जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं।आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मान और उनका अधिकार हमारी प्राथमिकता है।एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने बेनीपट्टी में बाढ़ सुरक्षा के लिए चानपुरा रिंग बांध और एंटी फ्लड स्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बहुत अधिक है, जिससे स्थानीय जनसंख्या और कृषि को नुकसान होता है। उन्होंने जल्दी निर्माण की मांग की।
