प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन में मधुबनी जिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, डीएम आनंद शर्मा राष्ट्रपति के हाथों हुआ सम्मानित
राष्ट्रपति से सम्मानित होते मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा
मधुबनी
मोहन झा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा को रविवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान महामहिम माननीय राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों , सहयोगी संस्थाओं एवं समस्त जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान टीमवर्क, समर्पण, नवाचार एवं कर्तव्यनिष्ठा एवं सभी के सहयोग का परिणाम है।मधुबनी जिले के लिए यह अत्यंत गर्व एवं गौरव का क्षण है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन श्रेणी में मधुबनी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मधुबनी जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सतत क्षमतावर्धन प्रयासों की देशव्यापी मान्यता है। जिले में निर्वाचन कर्मियों, पदाधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के लिए निरंतर, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी रूप से सशक्त प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के क्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी आनंद शर्मा को आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान महामहिम माननीय राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। यह क्षण न केवल मधुबनी जिले बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के समस्त निर्वाचन पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं एवं समस्त जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान टीमवर्क, समर्पण, नवाचार एवं कर्तव्यनिष्ठा एवं सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी मधुबनी जिला निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।यह ऐतिहासिक उपलब्धि मधुबनी जिले की कार्यसंस्कृति, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करती है।
