वैसे तो सभी प्रतिभागी जीत कर तो नहीं जा सकते पर सीख कर जरूर जाएंगे::-रमाकांत चंदन
सम्मानित होते साहित्यकार
मधुबनी
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में कहानी लेखन के कई आयाम दिखे। उनकी भाषा की समझ और कल्पना का संसार भी दिखा। कहानीपन में कुछ कच्चापन तो दिखा पर कुछ ऐसे प्रतिभागी भी सामने आए जिनसे बिहार को कथाकार की नई टीम मिलेगी। वैसे तो सभी प्रतिभागी जीत कर तो नहीं जा सकते पर सीख कर जरूर जाएंगे। कहानी लेखन में सारण के सम्राट समीर प्रथम ,पटना के शिवम् कश्यप द्वितीय व तीसरे स्थान मुंगेर की आर्या और मुजफ्फरपुर की आलिया गजल रही। यह जानकारी कहानी लेखन के निर्णयक कवि कथाकार चंदन ने दी उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 कहानी लेखन कथाकार की आज एक नई पौध तैयार हो रही है। इनमें से ही कई कथाकार उस गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक बनेंगे जो प्रेमचंद, शिवपूजन सहाय, रेणु, कमलेश्वर, राजेंद्र यादव के मान सम्मान को ऊंचाई प्रदान करेंगे। यह उद्गार राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में कहानी विद्या के निर्णयक व नवभारत टाइम्स डिजिटल के सलाहकार संपादक श्री रमाकांत चंदन ने प्रकट की। ग्रामीण और शहरी विसंगतियों पर कहानी लेखन में कुल 31 प्रतिभागी ने भाग लिया था। उनकी भागीदारी एक सुखद एहसास है। इस वय के कथाकार कहानी को एक लंबे सफर में साथ रहेंगे। सामाजिक चिंतन और सलाहियत के फलसफे पर इनका आज का सृजन एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। इस निर्णायक मंडल में श्री ऋषि वशिष्ठ ने कहानी के विषय पर प्रतिभागियों से चर्चा की और उनकी हर संशय का जवाब भी दिया।
