December 5, 2025

अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन अब बिहार की धरती पर भी सफलतापूर्वक हो रहे हैं, यह हमारे राज्य की एक नई पहचान है::-जिलाधिकारी

0
खिलाड़ियों को ट्राफी देते डीएम, एसपी
मधुबनी
बिहार में पहली बार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024″ के सफल आयोजन के उपरांत  29अगस्त 2025 से 07सितम्बर 2025 तक बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर के नवविकसित खेल कॉम्प्लेक्स में 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय एशियन कप हॉकी प्रतियोगिता  का आयोजन होगा।* इसी संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा आज मधुबनी पहुंचा। वाटसन उच्च विद्यालय स्थित क्रीड़ा भवन,मधुबनी में भव्य स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार डी०पी०आर०ओ० परिमल कुमार ,जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार  सहित वरीय पदाधिकारियों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत और अगुवाई  किया।सैकड़ो की संख्या में छात्रों,खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने भी पूरे उत्साह एवं जोश के साथ बैंड-बाजो के बीच शानदार स्वागत किया।* जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है और हमारे लिए यह गौरव की बात है कि प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के  राजगीर में होने जा रहा है। बिहार में हीरो मेंस ट्रॉफी  चैंपियनशिप के आयोजन पूरे बिहार के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है,इससे बिहार की प्रगतिशील खेल संस्कृति को और  भी बढ़वा मिलेगा तथा राज्य में खेल और खिलाड़ियों का विकास होगा।  उन्होंने कहा कि आज बिहार अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन अब बिहार की धरती पर भी सफलतापूर्वक हो रहे हैं। यह हमारे राज्य की एक नई पहचान है।”उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा:अब आपकी जिम्मेदारी है कि अपनी प्रतिभा और मेहनत से अपने घर, अपने माता-पिता, अपने गाँव, अपने राज्य और सबसे बढ़कर अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।”जिला पदाधिकारी ने आगामी हीरो एशिया कप 2025 का उल्लेख करते हुए बताया कि यह भव्य टूर्नामेंट 29 अगस्त 2025 से 07 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा। इसमें भारत के साथ दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया, बांग्लादेश, चीन, ताइपे और ओमान की टीमें भाग लेंग उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा:हमें पूर्ण विश्वास है कि 7 नवंबर को भारत ही इस कप को अपने नाम करेगा, और 2026 में बेल्जियम में होने वाले विश्व कप में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत निश्चित रूप से विजयी होगा।”अंत में, जिला पदाधिकारी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा:आप सब में असीम क्षमता है। खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष और जीत की सोच का प्रतीक है। आज से ठान लीजिए कि आपको भी एक दिन भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराना है। बिहार के हर बच्चे में यह ताकत है कि वह देश का गौरव बन सके। सपने बड़े देखिए, मेहनत ईमानदारी से कीजिए, सफलता आपके कदम चूमेगी।”आइए, मिलकर यह प्रण लें कि बिहार और भारत को खेलों के शिखर पर पहुँचाएँगे।       जिला पदाधिकारी  ने मिथिला की धरती पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह  ट्रॉफी गौरव यात्रा 17अगस्त से  प्रारंभ होकर बिहार की सभी 38 जिला में भ्रमण करते हुए 28 अगस्त तक राजगीर पहुंचेगी।  पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में बिहार वासियों की भागीदारी बढ़ाना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!