मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाग पहना कर घनश्याम ठाकुर को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री सम्मानित करते एमएलसी घनश्याम ठाकुर को
मधुबनी
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। बढ़ते सर गर्मी के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व विधायक स्वर्गीय हरिसाह के प्रतिमा अनावरण करने लौकही पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इसी स्थल से मधुबनी जिला वासियों को 426 करोड़ की लागत से 5 बड़े विकास योजनाओं का सिलान्यास भी किये। इसी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी एवं उत्तर बिहार के भारतीय जनता पार्टी के संयोजक बेनीपट्टी निवासी घनश्याम ठाकुर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़े उत्साह के साथ उन्हें पाग पहनकर सम्मानित किया और चुनाव की गतिविधियों पर अपना पूरा विश्वास भी उनके प्रति आस्था व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के कई बड़े नेताओं, भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष घनश्याम ठाकुर को सम्मानित होते देख कई तरह के चर्चाएं होने लगी। ज्ञात तो हो की एमएलसी घनश्याम ठाकुर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के बेटा के नाते चुनाव लड़ने की इच्छा पाल रहे हैं। घनश्याम ठाकुर बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के जुझारू नेता है और बेनीपट्टी के विकास के लिए विधान परिषद में कई महत्वपूर्ण योजना के संबंध में आवाज बुलंद किए हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। घनश्याम ठाकुर बेनीपट्टी के कई मुद्दों को विधान परिषद में उठाए हैं। पिछले 20 वर्षों से वर्तमान भाजपा विधायक एवं पूर्व कांग्रेस के विधायक के द्वारा इस गंभीर समस्याओं को विधानसभा में नहीं रखा गया था। जिसके कारण घनश्याम ठाकुर के प्रति बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों में आस्था और विश्वास बना हुआ है।
