बेनीपट्टी को मिला विद्यापति टावर और विद्यापति वाटिका::- विनोद नारायण झा

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
बेनीपट्टी
बेनीपट्टी के भाजपा विधायक विनोद नारायण झा के एकच्छिक कोष से बेनीपट्टी मुख्यालय के संसारी पोखरा निकट विद्यापति टावर और विद्यापति वाटिका का भव्य निर्माण कराया गया। जिसका उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, प्रोफेसर योगानंद झा, विवेका बाबू, रंगनाथ दिवाकर, जयदेव मिश्रा, विजय झा ,अशोक झा, रूपन साह, मदन कुमार, नुनु ठाकुर, अमरनाथ झा भोलन, संतोष भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन कण कर रहे थे। उद्घाटन कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी शारऺण माणि पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद बेनीपट्टी के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, कलुआही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को मिथिला रीति रिवाज के अनुसार पाग डोपटा देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, चंदन ठाकुर, सुनील, संजय कुमार मिश्रा ,मुकेश सिंह ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा बसु को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि बेनीपट्टी के लिए यह काफी महत्वपूर्ण तोहफा है जो मधुबनी से बेनीपट्टी में प्रवेश करने क्रम में उनका सबसे पहले विद्यापति का दर्शन होगा जो काफी लाभदायक रहेगा । उन्होंने कहा कि यह बहुत दिनों से प्रस्तावित था जिसे समय मिलते ही धरातल पर उतरा गया है। उन्होंने विद्यापति वाटिका के संबंध में कहा कि निकट में जो तालाब है उसे तालाब के किनारे यह काफी आकर्षक बनाया गया है जो काफी महत्वपूर्ण है इसी तरह दर्जनों ने अपना विचार व्यक्त किया ।