ऐतिहासिक कार्यकाल रहा मधुबनी में डीएम अरविंद कुमार वर्मा का, तबादले के बाद लोगों की हुजूम पहुंचने लगे मिलने

अरविंद कुमार वर्मा
मधुबनी
मोहन झा
मधुबनी के पूर्व डीएम अरविंद कुमार वर्मा के कार्यकाल मधुबनी वासियों के लिए यादगार बनकर रह जाएगा। अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में मधुबनी के विकास पिछले तीन वर्षों में काफी तेजी से आगे बढ़ा है और कार्यकाल के तहत प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त और दुरुस्त रहा। जिले के 21 प्रखंडों में केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए हर संभव प्रयास किये। खासकर राज्य सरकार के नजर में पूर्व जिला अधिकारी मधुबनी अरविंद कुमार वर्मा काफी महत्वपूर्ण माने गए । कई विकास योजनाओं को सत्य प्रतिशत धरातल पर उतरने को लेकर उन्हें राज्य सरकार के द्वारा सम्मानित भी किया गया, जो यादगार मधुबनी के लिए बन गया है। पूर्व जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने अपने कार्यकाल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के मधुबनी में आगमन को सफल संचालन करने की बात काफी महत्वपूर्ण माना गया । प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधुबनी में कई यात्राओं को सफल बनाने का काम अरविंद कुमार वर्मा ने की। अरविंद कुमार वर्मा तबादले की खबर जैसे ही प्रकाशित हुआ तो पूरे जिले के सम्मानित लोगों के द्वारा उनसे मिलने मधुबनी कार्यालय और उनके सरकारी आवास पर भीड़ लगने लगी जो इस बात को साबित करता था अरविंद कुमार वर्मा के मधुबनी में काफी लोकप्रियता बढ़ गई थी। उनमें एक खासियत देखा गया की मधुबनी के किसी भी राजनीतिक नेताओं के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई विरोध धरना प्रदर्शन नहीं किया गया और नहीं उनके खिलाफ आवाज उठाई गई जिसका मुख्य कारण था कि अरविंद कुमार वर्मा सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बात को सुनते थे और उनके द्वारा की गई शिकायत को त्वरित कार्रवाई करवाते थे ।अरविंद कुमार वर्मा में खासियत था कि वह प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार अपने कार्यालय में लगते थे और जब तक जनता की भीड़ कार्यालय के निकट रहता था तब तक वह सभी नागरिकों से आदर पूर्ण वातावरण में मिलते थे। जिससे गरीब गुरुवा के मन में जिलाधिकारी के प्रति काफी विश्वास बना हुआ था । यही कारण है की पूर्व जिलाधिकारी अरविंद कुमार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जा रही है और उनके स्थानांतरण के बाद उनकी चर्चा की जा रही है। अधिकारियों का तबादला एक संवैधानिक प्रक्रिया है। जिसके तहत उनका तबादला हुआ है। लेकिन मधुबनी में पिछले तीन वर्षों में अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा जिलाधिकारी के रूप में किए गए कार्य चर्चाओं में रहेंगे। आने वाला समय कैसा होता है या तो समय बताएगा। लेकिन पूर्व जिला अधिकारी अरविंद कुमार की कार्यकाल मधुबनी में सफल रहा इसकी चर्चा जरूर होती है