जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का भव्य स्वागत, झंझारपुर में दिया बड़ा बयान, कहा- लोकतांत्रिक तरीके से होगा जन सुराज के टिकट का बंटवारा
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह
मधुबनी
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का पहली बार मधुबनी में आगमन हुआ। जहां जिले के विभिन्न जगहों पर जन सुराज पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का जिले के फुलपरास प्रखंड स्थित लोहिया चौक, झंझारपुर के मोहना चौक और सकरी चौक पर जन सुराज के हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जहां संगठन जिला इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत विभिन्न प्रखंड के मौजूद कार्यकर्ताओं से उदय सिंह ने वार्तालाप की।मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज में जब भी टिकट का बंटवारा होगा, तो वह पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से होगा। जन भावन को ध्यान में रखते हुए होगा। और मैं ये आपलोगों से आग्रह करता हूं कि इसके लिए पटना या किसी से बात करने या लॉबी बनाने की जरूरत नही होगी। अन्य दलों में ये चलता होगा, हमारे दल में ये नहीं चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि, पूरे बिहार में जन सुराज से भारी संख्या में लोग जुड़ रहे है। क्योंकि, बिहार की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेखने का मन बना लिया है। जन सुराज बिहार की जनता को सही लोग के साथ और सही सोच से बनी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में मिला है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार किसी के झांसे में आने के बजाए अपने बच्चों के लिए लिए वोट करें। जन सुराज पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राज्य की व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रही है।