जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए मुशताक अहमद अंसारी

राज्यसभा सदस्य से सम्मानित होते
मधुबनी
राज्यसभा सदस्य जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के अनुशंसा पर जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने मधुबनी के मुशताक अहमद अंसारी को बिहार प्रदेश जदयू का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मुशताक अहमद को मनोनीत होने पर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जिले के अंसारी पासमन्दा समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्री अंसारी पसमन्दा समुदाय के लिए काफी समय से काम कर रहे हैं । खासकर बुनकर समाज को काफी मदद करते रहे हैं। मुशताक अंसारी को मनोनीत होने पर खुशी इजहार करते हुए डॉक्टर आशिक राजा, साजिक अंसारी, डॉक्टर अनाज अंसारी ,डॉक्टर सादिक अंसारी, के अलावे कई जदयू के बड़े नेता ने बधाई और शुभकामना दी है।