284 नव नियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोवस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष  सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को दिया गया नियोजन पत्र

0
नियोजन पत्र दते
मधुबनी
नगर भवन, मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में नव नियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोवस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को नियोजन पत्र का  वितरण किया गया।   विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोवस्त पदाधिकारी पद हेतु 16,विशेष सर्वेक्षण कानूनगो पद हेतु 32,विशेष सर्वेक्षण लिपिक पद हेतु 35,विशेष सर्वेक्षण अमीन पद हेतु 201 कुल  284 संख्या में  नियोजन पत्र का वितरण किया गया है। इसके पूर्व  उक्त कार्यक्रम में पटना में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया,जिसमे माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सभी ने सुना। माननीय विधान सभा सदस्य श्री समीर कुमार महासेठ, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा,जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव,एडीएम शैलेश कुमार आदि ने नियोजित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया एवं उन्हें शुभकामनाएं भी दी। विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोवस्त पदाधिकारी के पद पर नव नियुक्त  चन्दन कुमार,स्वीटी कुमारी,दीपा,निधि गुप्ता,अभिनव निराला ,विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के पद पर नव नियुक्त ज्ञान प्रकाश रंजन, नेहा कुमारी,विशेष सर्वेक्षण लिपिक के पद पर नव नियुक्त नीतू कुमारी , राजेश कुमार ,विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद पर नव नियुक्त श्वेता प्रिया एवं प्रसन्न कुमार आदि   नियुक्त प्रत्र पाकर   खुश एवं उत्साहित दिखे।   उन्होंने बिहार सरकार खासकर म्मानीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार,को धन्यवाद भी  दिया।उक्त कार्यक्रम में माननीय विधानसभा सदस्य श्री समीर कुमार महासेठ,जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा, जिलापरिषद अध्यक्षा श्रीमती बिन्दु गुलाब यादव,अपर समाहर्ता, शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, नजारत उप समाहर्ता, मयंक सिंह, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, कुमार निशांत, प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी, मुन्ना प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!