आम तोड़ने के विवाद में कुदाल से काटकर मां-बेटे की हत्या

0
रोते बिलखते परिजन 
मधुबनी
 जिले के भैरव स्थान थाना अंतर्गत काको पचायत के झौआ गांव में आम तोड़ने के विवाद में कुदाल से काटकर मां और बेटे की हत्या कर दी गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुन्दर यादव का पुत्र सरोज यादव अपनी मां रेबनी देवी के साथ सुबह करीब 10 बजे आम के बगीचे में गया था। जहां मुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव के साथ झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में तौ-तौ मैं-मैं होते होते घटना खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कुदाल से हमला कर दिया।कुदाल से दोनों मां-बेटे के सिर पर हमला करने लगा। बेटे को बचाने गयी 45 वर्षीय सोनी देवी के ऊपर भी कुदाल से प्रहार किया गया। मां-बेटे पर हमला के बाद बेटे विजय यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि मां सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरोज यादव के पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जमीन का विवाद चल रहा था। आम तोड़ने को लेकर चार पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया किसरोज यादव अपने पिता के साथ गुजरात से बीती रात घर आया और अगली सुबह विजय यादव और उसके मां को अपने पिता और मां के साथ मिलकर हत्या कर दिया। पुलिस दोनों मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेजा है। इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!