251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा झांकी निकाली गई

शोभा यात्रा
खजौली
मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र बिरौल गांव में चैती नवरात्रा के प्रथम दिन वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर से 251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा झांकी निकाली गई।शोभा यात्रा को विधिवत रूप से भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसाई अमरनाथ प्रसाद साह सेवानिवृत तेजीलाल यादव, डा. सतीश गोईत,मुखिया छठु पासवान के द्वारा विधिवत रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया। चैती नवरात्रा को लेकर बिरौल सहित आस पास के क्षेत्र में मां दुर्गे के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।चैती नवरात्रा के प्रथम दिन कलश स्थापना को लोगों में खासे उत्साह बना हुआ था।मंगलवार की तड़के सुबह से ही बिरौल सहित आस पास क्षेत्र के महिला पुरुष बच्चा व्यापक रूप से मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे।शोभा यात्रा में सामिल कन्याओं के द्वारा मंदिर परिसर से चलकर सुक्की सायफन स्थित पवित्र कमला नदी का जल भरकर विभिन्न गांव की परिक्रमा करते हुए पुनःमंदिर परिसर पहुंचा। जहां पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की प्रथम स्वरूप का विधिवत रूप से पूजा अर्चना सुरू किया।इस मौके पर सकलदेव यादव,संभू यादव,संजय यादव,धनविर यादव, गुणानंद यादव, जिबछ यादव,पूर्व मुखिया सिंघेश्वर यादव,रघुबीर गरेरी, महेश कुमार,अवधेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।