महिला शिक्षिका माता फातिमा शेख की 193 वीं जन्म जयंती मनाई गई

चित्र पर पुष्प अर्पित करते
बेनीपट्टी
देश की प्रथम मुस्लिम एवं महिला वर्ग की द्वितीय महिला शिक्षिका माता फातिमा शेख की 193 वीं जन्म जयंती बुधवार को परकौली पंचायत के अतरौली गांव में सामाजिक कार्यकर्ता मो0 माेकिम के अध्यक्षता में तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। कार्यक्रमके अध्यक्षीय संबोधन में जनाब मो0मोकिम ने कहा कि माता फातिमा शेख का परिवार उतर प्रदेश से पलायन कर महाराष्ट्र के मालेगांव में बस गए थे।परिवार के लोग हैंडलूम कपड़ों का कारोबार करते थे।महाराष्ट्र में पड़े सूखे और हैंडलूम कपड़ों का कारोबार में मंदी के कारण मालेगांव से पुणे शहर शिप्ट हो गए।फातिमा शेख का परिवार संभ्रांत मुस्लिम परिवार था।पूर्व जिला परिषद मान्यवर कामेश्वर यादव ने कहां कि फातिमा शेख,उस्मान शेख और फुले दंपति के बीच कड़ी बंशी गफ्फार बेग ही थे,जिन्होंने दंपति फुले के पिता गोविनराव फुले के अच्छे मित्र भी थे।मुख्यातिथि अजीत पासवान”पूर्व मुखिया” ब्रह्मपुरा सह जिलाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी,मधुबनी ने कहा कि फातिमा शेख फुले दंपति के साथ हर कदम पर सहभागी रही।फुले दंपति के है सामाजिक कार्य में फातिमा शेख चट्टानी एकता के साथ तान्यमयता से 1848 ई में देश के प्रथम बालिका विद्यालय की आधार शिला रखी।है।कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने भाग लिया जो निम्न प्रकार है : राजकपूर पासवान,देबू पासवान,पप्पू पासवान,दीपक पासवान,मो ०जुमराती,मो० अब्दुल गफूर ,मो०हासिम,मो०यासीन,मो ०मज्जीद,मो०दिलसाद,मो०शमसूल,मो ०हसबुलड्डीन,मो०वकील सहित आदि लोगो ने जन्म जयंती में भाग लिया।