यादवों की गौरव गाथा ऐतिहासिक रहा है, देश के विकास में यादव समाज का योगदान महत्वपूर्ण :-सांसद डॉ अशोक यादव

0
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद
मधुबनी
भारतीय जनता पार्टी यादव समाज की बैठक रविवार को मधुबनी के वाटिका होटल के सभागार में यदुवंशी सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 14 नवंबर को पटना में बापू सभागार में यदुवंशी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या भाग लेने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मधुबनी के भाजपा सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव के द्वारा किया गया। यदुवंशी समाज के द्वारा पगड़ी बांधकर एवं तलवार एवं भगवान श्री कृष्ण का फोटो देकर देकर सांसद अशोक कुमार यादव को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने कहा कि यादवों की गौरव गाथा ऐतिहासिक रहा है देश के विकास में यादव समाज का योगदान महत्वपूर्ण रहा है सांसद डॉक्टर सुकुमार यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार में चार यादवों को मंत्री बनाया गया है भारतीय जनता पार्टी में यादव समाज को सबसे ज्यादा सम्मान देने का काम किया है। आगामी 14 नवंबर को पटना के बापू सभागार में मधुबनी लोकसभा एवं मधुबनी जिला से दस हजार यदुवंशी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में ललित यादव मुखिया, अनुरोध राय मुखिया, देवनारायण यादव ,किरण महंत, बैजनाथ यादव, रुपेश यादव, भारत यादव, दीपक याद,व दीपक यादव, नरेश यादव, श्री राम यादव, अनिरुद्ध राय मुखिया, पवन यादव, सुभाष यादव, राजेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यदुवंशी समाज की एकता को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ अशोक कुमार यादव के बैठक में भाग लेने से क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा काफी तेज हो गई है आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संगठन मजबूत करने का आधार माना जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!