कर्पूरी ठाकुर, डॉ.राममनोहर लोहिया के द्वारा दिए गये सिद्धांतों को पूर्ण मुस्तैदी से पालन करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध:-बिनोद कुमार सिंह

कार्यक्रम में उपस्थित नेतागण
मधुबनी
स्थानीय चन्द्रा काम्प्लेक्स स्थित जदयू जिला कार्यालय में शनिवार को पूर्व विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नवमनोनीत मधुबनी जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सह जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत सहित सदस्यगण श्रीमती सईदा बानो,सोनी कुमारी, राजकिशोर साफी, वीरेन्द्र भंडारी, राजेश्वर चौपाल, तजमुल हुसैन, अवशिष्ट मंडल, अविनाश सिंह गौड,अनारो देवी, रामबाबू कुशवाहा आदि जदयू नेताओं का जिला जदयू परिवार की ओर से एक समारोह आयोजित कर नागरिक सम्मान किया गया।इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर प्रशासनिक समन्वय तथा विकास कार्यों की गति को बढ़ाने हेतु प्रत्येक जिलों में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन करके सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान देने का सराहनीय काम किया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला बीस सूत्री सहित विभिन्न लोक सरोकार से जुड़ी विधायी समितियों का समयबद्ध गठन सरकार की पारदर्शितापूर्ण लोकोन्मुखी नीतियों का प्रत्यक्ष परिचायक है। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सरकार जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा डॉ.राममनोहर लोहिया के द्वारा दिए गये सिद्धांतों को पूर्ण मुस्तैदी से पालन करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समाज के वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास सहित सामाजिक जीवन में लोकचारित्रिक सिद्धांतों को दृढ़ता के साथ पालन हेतु जदयू के सर्वमान्य नेता बिहार के अद्वितीय विकास पुरुष नीतीश कुमार जी सदैव सक्रिय हैं। नवमनोनीत बीस सूत्री उपाध्यक्ष सहजदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने वाली पार्टी है जो सही समय पर अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान देती है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन, प्रदेश महासचिव सईद अनवर,जदयू अकलियत सेल प्रदेश उपाध्यक्ष मो.रजा अली, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार,तौहीद आलम सहित सहित दर्जनों मौजूद मौजूद नेताओं ने इस नव मनोनयन हेतु मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञतापूर्वक सादर आभार प्रकट किया।