अहिंसा के पुजारी गांधी जी 20 वीं सदी के युग पुरुष थे:-सत्येंद्र कामत
चित्र पर पुष्प अर्पित करते
मधुबनी
जिला कार्यालय जेडीयू पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार कामत जी ने गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी बापू के चित्र पर माल्यार्पण एवम् पुष्पांजलि किया।उपस्थित लोगों में गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे जिला अध्यक्ष ने कहा अहिंसा के पुजारी गांधी जी 20 वीं सदी के युग पुरुष थे,उनका जीवन अनुकरणीय है।उपस्थित पदाधिकारियों में श्री महानारायण राय अध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग,प्रो० संजीव कुमार झा अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ,श्रीमती अनारो देवी जिला उपाध्यक्ष,मो० तम्मूल हुसैन,अहमद हुसैन निवर्तमान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,प्रदेश सलाहकार प्रो शिव कुमार यादव,श्री रंजीत झा प्रदेश कमिटी,श्री पप्पू सिंह,श्री हीरा मांझी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अभिनाश सिंह गौड़, राजू साफी,रबिंद्र कुमार चौधरी,सोनी कुमारी पूर्व अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,श्रीमती लक्ष्मी देवी,जिला उपाध्यक्ष,श्री विनोद कुमार चौधरी,श्री आलोक कुमार,प्रभात रंजन, जहीर मलमली,दीपक मिश्रा,राधा कांत चौधरी सहित अन्यान्य पदाधिकारी शामिल थे।
