राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासिच बनी गायत्री देवी

0

गायत्री देवी
बेनीपट्टी
बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली (भदुली) गांव के राजद नेत्री गायत्री देवी को पुनः राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कमेटी में महासचिव मनोनीत किया गया है। राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने प्रदेश कार्यकारणी की सूची जारी किया गायत्री देवी को पुनः पार्टी ने भरोसा दिखाते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उधर गायत्री देवी के राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर राजद के राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, बिहार सरकार के मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, लौकही विधायक भारत भूषण मंडल, जिला प्रवक्ता इन्द्रजीत राय राजद के बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष रामबरन राम राजद नेता ओम प्रकाश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि गायत्री देवी के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा, गायत्री देवी महिलाओं के बीच पार्टी के विचारधारा को हमेशा पहुंचने में लगी रहती है । गायत्री देवी ने बताया कि पार्टी आलाकमान ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश कार्यकारणी में पुनः जगह दिया है उस विश्वास पर खड़ी उतारने का पूरा प्रयास करुंगी साथ ही राजद अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव श्रीमती राबड़ी देवी उप-मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व महिला राजद के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल जी का आभार जताया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!