भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन

पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
जयनगर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के मांगों के समर्थन में विधानसभा मार्च पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी आलाकमान के आदेश पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुंवर की अध्यक्षता में काला दिवस मनाते हुए शहीद चौक से जुलूस निकालते हुए रेलवे स्टेशन चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चाचा भतीजे की सरकार के शासन में बिहार में जंगल राज आ गया है। सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को टार्गेट बना कर लाठीचार्ज की घटना का हम निंदा करते हैं। पुलिस के लाठी चार्ज से एक भाजपा कार्यकर्ता शहीद हो गए। पुतला दहन कार्यक्रम में अमरेश झा, सूर्यनाथ महासेठ, प्रमीला पूर्वे, सुधीर खर्गा, सूरज गुप्ता, रोहित नारायण यादव, राम कुमार सिंह, गोपाल सिंह, अनिल महतों, बौआ झा, नागेश्वर सिंह, योगेन्द्र साह, सुभाष झा, शम्भु प्रसाद, अमित अमन, अमित मांझी, सरोज गोहिवार, अजय पूर्वे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थें।