January 23, 2026

खजौली भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल के कार्यकारणी समिति की एक बैठक का आयोजन

0

बैठक में भाजपा नेता कार्यकर्ता
खजौली
खजौली प्रखंड के खजौली बाजार स्थित किसान भवन के सभागार में शनिवार को खजौली भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल के कार्यकारणी समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने किया वही संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मोहन चौधरी ने किया। इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश में हुई सर्वांगी विकास और लोक हित में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचा कर उसका लाभ दिलाएं। वही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकासात्मक कार्य बेमिसाल रहा है। इस मौके पर प्रमिला पूर्वे,मंगल बिहारी कामत,ज्योति नारायण मंडल,जिला महामंत्री सरोज कुमार सिंह,गंगा प्रसाद यादव,रामदेव सिंह,कुंदन कुमार सिंह,चंद्र मोहन सिंह,सुमित कुमार सिंह,विवेक कुमार गुटलु,मुकेश कुमार,अविनाश चौधरी,रामनाथ झा,विनोद पांडेय,रीता देवी,सुजीत सिंह,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!