पति की दीर्घायु की कामना कर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा- अर्चना

पूजा के पास ग्रुप फोटो
खजौली
खजौली प्रखंड क्षेत्र विभिन्न गांव में शुक्रवार को वट सावित्री की पुजा को लेकर काफी चहलकदमी रही सुहागीन महिलाओं ने हरसोल्ला के साथ सोलह श्रृंगार में सज धज कर मनाया। इस दौरान सुहागिनों ने बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजधजकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना के बाद अपने जीवन साथी की दीर्घायु के साथ मंगलमय कामना किया। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री की पूजा का बहुत ही खासे महत्व है। वट सावित्री की पूजा को लेकर जहां सुहागिनों में काफी चहल पहल बनी हुई थी।वही नव विवाहिता के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। जहां शुक्रवार की तड़के सुबह से ही सुहागिन महिलाओं के द्वारा सजने सबरने के बाद विभिन्न प्रकार की पकवान बांस से बना पंखा (बेना) और रोली के धागा वट वृक्ष में बांधने के बाद निर्जला वर्त रखकर पति की दीर्घायु का कामना किया।