प्रधानमंत्री के मन की बात सौ वाऺ एपीसोड 30 अप्रैल को, भाजपा कार्यकर्ता निर्धारित बूथों सुने मन की बात :-डॉ किरण

0

भाजपा नेत्री किरण कुमारी झा
मधुबनी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सह मधुबनी के वरिष्ठ नेत्री डॉ किरण कुमारी झा ने प्रेस बयान जारी कर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहां है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात 30 अप्रैल को होना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह मन की बात सौ वाऺ एपीसोड है, इस कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक निर्धारित मतदान केंद्र यानी बूथों पर होना तय है । इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं और युवाओं उपस्थित होकर मन की बात को सुने इसके लिए पार्टी काफी मजबूती से कार्य कर रही है। डॉ किरण कुमारी झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को अधिक से अधिक बूथों पर कार्यक्रम किया जा रहा है जो आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काफी महत्वपूर्ण है । इसीलिए अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मतदाता उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ता सुने और आम लोगों तक पहुंचाने का काम करें। डॉ किरण कुमारी झा ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में देश काफी तेजी से चौमुखी विकास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने में काम कर रहे हैं। देश के बढ़ते विकास दर से पूरे विश्व में भारत अपना पहचान बना चुका है । जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से भारत विश्व के सबसे विकसित और विकासशील देशों में आगे है। भाजपा नेत्री डॉ किरण कुमारी झा ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अधिक बहुमत के साथ सरकार बनेगी और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात को अधिक से अधिक बूथों पर कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे जिसमें अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता खासकर महिलाएं और युवाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़

error: Content is protected !!