महापुरुषों से समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता

प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद
खजौली
रविवार को स्थानीय मंगती चौक स्थित बाबु वीर कुंवर सिंह चेतना मंच खजौली के द्वारा चेतना मंच के संयोजक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित एवं तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। दतुआर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रीनाथ नागमणि सिंह ने कहा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। वही समाज सेवी करण सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का बाया हाथ अंग्रेजों से लोहा लेने समय जख्मी हो गया फिर भी उन्होंने अंग्रेजों पर विजय पाने के बाद अपने तलवारों से अपने ही भुजा को गंगा मां को समर्पित कर दिया। वही शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह जात का नहीं जमातो के लिए लड़ाई लड़ने वाले लोग थे ऐसे महापुरुषों से समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वही इस कार्यक्रम में समाजसेवी रामविनय सिंह,समाज सेवी ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलु देव शंकर सिंह उर्फ पिंकू सिंह मुकेश सिंह कुंदन सिंह राणा नितिन सिंह सुमित सिंह रंजीत सिंह अंशु सिंह अमन सिंह विपिन सिंह प्रशांत सिंह विवेक सिंह गुटलु सोनू सिंह सुमित कुमार माधव कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे॥