मुख्यमंत्री के 10 नवंबर को मधुबनी आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक
जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक
मधुबनी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के -10 नवम्बर एवं जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र प्रसाद कुशवाहा के 7 नवंबर को मधुबनी जिला में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी हेतु बुधवार को जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत की अध्यक्षता में चन्द्रा काम्प्लेक्स स्थित जदयू जिला कार्यालय में तैयारी के लिए जिला कार्यकारिणी एवं महत्वपूर्ण साथियों की एक आवश्यक बैठक हुई।
जिसमें पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, कार्यक्रम प्रभारी सुभाष सिंह चन्द्रवंशी, संजीव राम, प्रदेश सचिव बचनू मंडल, मनोज यादव, महेंद्र सिंह, रामबाबू कुशवाहा, केदारनाथ भंडारी, अहमद हुसैन,भरत चौधरी, प्रभात रंजन,सुधीर राय, सीमा मंडल,उषा कुमारी कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, वैद्यनाथ महतो, गंगा प्रसाद कुशवाहा, रामनरेश चौपाल, विनोद सिंह कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, सत्यनारायण यादव,अजय कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह,उदयकान्त चौधरी, महेंद्र मंडल, तजमुल हुसैन,चुल्हाई कामत सहित दर्जनों जदयू नेताओं ने सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु जोर शोर से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। भरत चौधरी, जिला जदयू कार्यालय प्रभारी, मधुबनी ने उक्त बातों की जानकारी दी।