August 31, 2026

संकट की घड़ी में महिलाओं का साथी बनेगा सखी वन स्टॉप सेंटर ::- डीएम

0
उद्घाटन करते जिला अधिकारी 
 मधुबनी
महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, मधुबनी के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ आज जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया।उक्त अवसर पर आयोजित उन्मुखीकरण सभा का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि सखी वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य हिंसा एवं विभिन्न प्रकार के संकट से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे आवश्यक सहायता एवं सेवाएं उपलब्ध कराना है।
जिला पदाधिकारी ने जिले की सभी महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, मानव तस्करी अथवा अन्य किसी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं से उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं को चिकित्सीय सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, एफआईआर/डीआईआर दर्ज कराने में सहयोग, मनो-सामाजिक परामर्श तथा आवश्यकतानुसार अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।नवनिर्मित भवन के शुभारंभ से जिले की महिलाओं को सहायता एवं आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने में और अधिक सुविधा होगी। साथ ही, महिलाओं के बीच उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा उनके लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं महिला एवं बाल विकास निगम की टीम ने केंद्र के माध्यम से जिले की अधिकाधिक महिलाओं तक सहायता एवं जागरूकता पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर आनंद शर्मा, जिला पदाधिकारी, मधुबनी; शिवम धाकड़, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मधुबनी, रश्मि, सहायक आरक्षी अधीक्षक, मधुबनी; ज्योति रानी, जिला  जनसंपर्क पदाधिकारी, डॉ० ललिता कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस)- सह – नोडल पदाधिकारी, महिला विकास निगम, मधुबनी; अंजनी कुमार झा, जिला मिशन समन्वयक, , मधुबनी; स्मित प्रतीक सिन्हा, जिला समन्वयक, सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पोषण 2.0, मधुबनी; शिवराम मेहरा, लैंगिक विशेषज्ञ, , मधुबनी, सुषमा कुमारी, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, मधुबनी; साइना मिर्जा, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, झंझारपुर, मधुबनी; पारस कुमार, लेखा सहायक, महिला विकास निगम, मधुबनी; दीपशिखा सिंह, परामर्शी, वन स्टॉप केंद्र, झंझारपुर एवं महिला एवं बाल विकास निगम की पूरी टीम उपस्थित रही।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई। कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार झा, जिला कार्यक्रम समन्वयक, , मधुबनी के द्वारा किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!